A किसी काम को 12 दिनों में तथा B उसे 15 दिनों में पूरा करता है । A अकेले काम शुरू करता है लेकिन तीन दिन बाद B भी शामिल हो जाता है । बचे हुए काम को दोनों कितने दिनों में पूरा करेंगे ?
हमें पता है कि A और B 12 तथा 15 दिनों में काम समाप्त करते हैं मगर कितना काम है ये हमें पता नहीं है । काम पता करने के लिए A और B द्वारा काम जितने दिनों में समाप्त किया गया है उसका LCM लेंगे जो उसका LCM आएगा वही उनका काम होगा ।
12 और 15 का LCM = 60 काम
इस काम को 3 दिनों के लिए A अकेला A शुरू करता है तो A 60 काम 12 दिनों में समाप्त करता है तो A एक दिन में 5 काम करेगा ।
तो 3 दिनों में अकेला A द्वारा किया गया काम = 3 × 5 = 15 काम
शेष काम = 60 - 15 = 45 काम
शेष बचे काम को A और B द्वारा समाप्त किया जाता है ।
B उसी 60 काम को 15 दिनों में पूरा करता है । तो B एक दिन में 4 काम करता है ।
तो A और B द्वारा एक दिन में किया गया काम = 4 + 5 = 9 काम
शेष काम को A और B द्वारा पूरा करने में लगा समय = 45/9
= 5 दिन
Comments
Post a Comment