आइए जानते हैं कि घरेलू फ्रीज कैसे काम करता है ?

 हां दोस्तों आज हम सभी जानेंगे कि घर में उपयोग होने वाला फ्रीज  किस तरह काम करता है । इससे पहले बता दें कि जिस तरह मानव का निर्माण बहुत सारे अंगों के मिलने से होता है तो उसी तरह फ्रीज का निर्माण भी विभिन्न अंगों के मिलने से हुआ है ये मुख्य अंग निम्नलिखित हैं ।

1) Compressor

2) condenser

3) filter

4) Capillary tube

5) Evaporator 

इससे पहले जानेंगे इन सभी का  काम क्या क्या है ?

Compressor क्या काम करता है  ?

इसका कार्य किसी भी गैस को तेजी से आगे भेजना और कंप्रेस करना होता है ।

Condenser क्या काम करता है ?

इसका काम किसी भी गैस को ठंडा करके वाष्प से द्रव में बदलना होता है ।

Filter क्या काम करता है ?

यह बाहर से आनेवाली अशुद्धियों और कचरे को छानता है ।

Capillary tube क्या काम  करता है ?

यह refrigerant गैस का तापमान और दबाव को कम करने का काम करता है ।

Evaporator क्या काम करता है  ?

यह बाहर की गर्मी को सोखता है और तरल refrigerant को भाप बनाना होता है । 

 Compressor में फ्रियोन गैस भरी होती है और इसमें तीन पाइपें लगी होती है 

1) suction line

2) charging line 

3) discharging line 

जब compressor में लाइन दिया जाता है तो इसमें भरी फ्रियोन गैस discharging line से निकलकर  condenser coils में प्रवेश करती है जोकि condenser coils लोहे का पाइप का बना होता है और फ्रीज के पिछले में होता है जो जाली की तरह दिखता है इसी पाइप में जब फ्रियोन गैस पहुंचती है तो यह गैस पाइप में घूम घूमकर ठंडा होने लगती है और वाष्प से द्रव में बदलने लगती है द्रव में बदलना सिर्फ फ्रियोन गैस के साथ ही देखा जा सकता है ।

और यह गैस  filter में प्रवेश करती है जिसमें सिलिकॉन की गोलियां भरी होती हैं फिल्टर इसलिए लगाए जाते हैं कि अगर फ्रियोन गैस के साथ कोई दूसरा गैस इंटर कर जाता है तो यह गैस फ्रियोन के साथ मिलकर जल्दी जमने लगेगी जिससे फिल्टर में भरी गोलियां इसकी नमी को जल्दी सोख लेती है  फिर यह गैस capillary tube में जाती है जहां इस गैस का तापमान और दवाब कम किया जाता है । जिसकी लंबाई 8 से 12 फूट होती है यह गैस capillary tube से होते हुए evaporator में प्रवेश करती है । जिससे यह गैस ठंडा होने लगती है और गैस ठंडी भाप में बदलने लगती है । और  फ्रीज के सभी भागों में पहुंचने लगती है ।

@ prabhat 


Comments

Popular posts from this blog

चाहत

Free Ghar Baithe Online Paise Kaise Kamaye Mobile Se: घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए 2023 HomepageHow To

कसूर